{"_id":"6ab9764c122f65bbbd011aaa","slug":"the-committee-will-hear-complaints-today-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115921-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति आज करेगी परिवादों पर सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति आज करेगी परिवादों पर सुनवाई
विज्ञापन
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में होगी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में एजेंडे में शामिल कुल 19 परिवादों पर सुनवाई की जाएगी, जिनमें 3 पुराने तथा 16 नए परिवाद शामिल हैं।
उपायुक्त ने जिला प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के तथ्यात्मक एवं अद्यतन जवाब साथ लेकर बैठक में उपस्थित हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परिवादों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज एवं कार्रवाई रिपोर्ट भी साथ रखें, ताकि बैठक के दौरान शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि बैठक में तीन पुराने परिवादों की भी समीक्षा की जाएगी। इन शिकायतों पर पहले हुई कार्रवाई की प्रगति की जानकारी ली जाएगी तथा आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारियों को आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा 16 नए परिवादों को भी बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया है, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति और समाधान के संबंध में जानकारी ली जाएगी।