{"_id":"67c0a4ece0ec8d55d10abfcf","slug":"the-brother-in-law-along-with-his-friends-beat-him-up-for-refusing-to-become-the-son-in-law-of-the-house-palwal-news-c-24-1-gr11004-112295-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: घर जमाई बनने से मना करने पर साले ने साथियों के साथ मिलकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: घर जमाई बनने से मना करने पर साले ने साथियों के साथ मिलकर पीटा
विज्ञापन
सोने की चेन, मोबाइल फोन व सात हजार रुपये भी लूटे
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। घर जमाई बनने के लिए राजी न होने पर साले ने साथियों के साथ मिलकर जीजा पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने जीजा को जमकर पीटा और उसकी दुकान से नगदी, सोने की चेन व मोबाइल फोन लूट लिया। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर एक नामजद सहित 30 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई सुंदर के अनुसार, गांव टीकरी ब्राह्मण निवासी साद ने शिकायत दर्ज कराई है कि साल 2020 में उनकी शादी गुरुग्राम की देवीलाल कॉलोनी निवासी रिजवाना के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उस पर घर जमाई बनकर रहने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर कई बार मारपीट की जा चुकी है। बीती साल जुलाई माह में वह रिजवाना को लेने गया तो भाई इमरान व अन्य ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में उनका राजीनामा हो गया।
बीती नौ फरवरी पत्नी रिजवाना मायके गई थी और 10 दिन बाद आने के लिए कहा था, परंतु वह वापस नहीं आई। अब वह पुराना जीटी रोड स्थित अपनी दुकान पर काम कर रहा था। वहां साला इमरान 25-30 लोगों को साथ लेकर आया और आते ही उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इमरान ने कहा कि इसे जान से मार दो, मैं सब कुछ देख लूंगा। आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन, मोबाइल फोन व दुकान के गल्ले में रखे सात हजार रुपये भी लूट लिए और मौके से भाग गए। उसके चाचा ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।