फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The audience was moved to tears witnessing the end of Shravan Kumar.

Palwal News: श्रवण कुमार का अंत देख दर्शक हुए भावुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The audience was moved to tears witnessing the end of Shravan Kumar.
न्यूज संवाद एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। दशहरे के उपलक्ष्य में निर्देशक नरेश गर्ग के निर्देशन तथा संदीप अग्रवाल एवं श्री रामलीला कमेटी क्लब के सौजन्य से आयोजित रामलीला के दूसरे दिन श्रवण कुमार लीला और भगवान श्रीराम जन्म का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी मैदान में पहुंचे। मंचन में अशोक शर्मा ने राजा दशरथ की भूमिका निभाई। कथा के अनुसार, अयोध्या के नगरवासियों ने जंगली जीव-जंतुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत राजा दशरथ से की। इसके बाद राजा दशरथ मंत्रियों और सैनिकों के साथ सरयू नदी के तट पर शिकार के लिए पहुंचे। वहां श्रवण कुमार अपने अंधे माता-पिता के लिए पानी भर रहे थे। पानी भरने की आवाज को जानवर की आहट समझकर राजा दशरथ ने शब्दभेदी बाण चला दिया, जो श्रवण कुमार को लग गया।
घटना का पता चलने पर राजा दशरथ ने श्रवण कुमार से क्षमा मांगी और उनके माता-पिता को पूरी घटना बताई। पुत्र की मृत्यु से दुखी माता-पिता ने राजा दशरथ को पुत्र वियोग का श्राप दिया। इस मार्मिक प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके बाद राम जन्म प्रसंग का मंचन किया गया।
विज्ञापन

मंचन में श्रवण कुमार की भूमिका हर्षित सोनी, भगवान राम की भूमिका रिंकू सेन, आर्य सुमंत की भूमिका रॉकी, गुरु वशिष्ठ की भूमिका रविंदर सैनी, शृंग ऋषि की भूमिका अनमोल सिंघल तथा श्रवण कुमार के माता-पिता की भूमिका भगवानदास सेन और राजू सोनी ने निभाई। राजू सोनी, प्रवीण गोयल, अंशुल गोयल और मोनी सहित अन्य कलाकारों ने भी विभिन्न भूमिकाओं में शानदार अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed