फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Elderly person robbed of 27,400 after being drugged

Palwal News: नशीला पदार्थ मिलाकर बुजुर्ग से 27,400 रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Elderly person robbed of 27,400 after being drugged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। शहर थाना अंतर्गत बुजुर्ग व्यक्ति को बाइक सवार ने नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उनके झोले में रखे 27,400 रुपये नकद, कपड़े तथा महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज लेकर भाग गया। पुलिस को दी गई शिकायत में फुलवाड़ी गांव निवासी बदले ने बताया कि वह किसी काम से पलवल से भैंसरावली जा रहे थे। वह पहले पलवल रेलवे स्टेशन गए थे, लेकिन उनकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद वह पलवल शहर आए, जहां उन्हें एक बाइक सवार व्यक्ति मिला। उस व्यक्ति ने कहा कि वह भी बल्लभगढ़ जा रहा है, जिस पर भरोसा करके पीड़ित उसकी बाइक पर बैठ गया। आरोपित ने आल्हापुर पुल के पास गाड़ी रोकी और बुजुर्ग को पानी पिलाया, जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था। नशा चढ़ने के बाद आरोपित पीड़ित का झोला लेकर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed