{"_id":"6acbe052bdb4fc325e0ae2ea","slug":"wheels-wont-halt-at-intersections-travel-will-become-easier-palwal-news-c-24-1-pal1008-129059-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: चौक-चौराहों पर नहीं थमेंगे पहिये, आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: चौक-चौराहों पर नहीं थमेंगे पहिये, आसान होगा सफर
विज्ञापन
बस अड्डा चौक पर क्रॉसिंग बंद कर दो लेन रखी गई चालू
अंडरपास में 50 बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और प्रमुख चौक-चौराहों पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बस अड्डा चौक पर चौराहे से सीधे आर-पार जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है और यातायात के लिए दो लेन चालू रखी गई हैं। वहीं, शहर के अलग-अलग अंडरपास में करीब 50 बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही को निर्धारित लेन में रखने की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस को उम्मीद है कि इन बदलावों से जाम की समस्या कम होगी और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
बस अड्डा चौक पर रास्ता बंद, यू-टर्न लेकर जाना होगा
बस अड्डा चौक पर एक तरफ से दूसरी तरफ सीधे जाने वाले वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने चौराहे से आर-पार जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। अब वाहन चालकों को चौक के दूसरी ओर जाने के लिए निर्धारित स्थान से यू-टर्न लेकर जाना होगा। हालांकि, पैदल यात्रियों के लिए चौक पार करने की सुविधा रहेगी। पुलिस की इस व्यवस्था का उद्देश्य चौराहे पर वाहनों के आमने-सामने आने और यातायात बाधित होने की स्थिति को कम करना है।
ट्रैफिक लाइट बंद रहने से लगता था जाम
शहर के बस अड्डा चौक पर ट्रैफिक लाइट चालू नहीं होने के कारण वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार वाहन निकालते थे, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। अब ट्रैफिक पुलिस ने चौक पर क्रॉसिंग का रास्ता बंद कर दिया है। इससे वाहन चालक निर्धारित लेन में सीधे आगे जा सकेंगे और क्रॉसिंग के दौरान वाहनों के आमने-सामने आने की समस्या कम होगी। पुलिस को उम्मीद है कि नई व्यवस्था से चौक पर यातायात सुचारू होगा और वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
अब नहीं बदल सकेंगे लेन
शहर के विभिन्न अंडरपास में भी जाम की समस्या को दूर करने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। पहले वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार अंडरपास के भीतर लेन बदल लेते थे। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित होती थी और कई बार जाम लग जाता था। अब बैरिकेड के माध्यम से वाहनों को निर्धारित लेन में चलाने की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस को उम्मीद है कि इससे अंडरपास में वाहनों का आवागमन सुचारू होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
वर्जन
शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए बस अड्डा चौक पर क्रॉसिंग का रास्ता बंद किया गया है। इससे चौक पर वाहनों के आमने-सामने आने से लगने वाले जाम में कमी आने की उम्मीद है। अब वाहन चालक दूसरी ओर जाने के लिए निर्धारित स्थान से यू-टर्न ले सकेंगे। वहीं, पैदल राहगीरों के लिए चौक पार करने का रास्ता उपलब्ध रहेगा, जिससे वे आसानी से सड़क पार कर सकेंगे। - रविकांत शर्मा, यातायात पुलिस प्रभारी