{"_id":"6acbdffc1e26c7feaa049f43","slug":"hisar-wins-under-14-title-sonipat-wins-under-17-title-palwal-news-c-24-1-pal1008-129067-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अंडर-14 में हिसार और अंडर-17 में सोनीपत विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अंडर-14 में हिसार और अंडर-17 में सोनीपत विजेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में आयोजित तीन दिवसीय 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में हिसार की टीम ने पहला, फतेहाबाद ने दूसरा, सोनीपत ने तीसरा और जींद की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-17 वर्ग में सोनीपत की टीम प्रथम, फतेहाबाद द्वितीय, हिसार तृतीय और पानीपत की टीम चौथे स्थान पर रही।
इसी प्रकार अंडर-19 आयु वर्ग में हिसार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फतेहाबाद की टीम दूसरे, सोनीपत की टीम तीसरे और रोहतक की टीम चौथे स्थान पर रही।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जसवीर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।