फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The accused arrested in the firing incident in the land dispute case

Palwal News: भूमि विवाद के मामले में हुई गोलीबारी में आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The accused arrested in the firing incident in the land dispute case
गोलीबारी के दौरान इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद की हो गई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हथीन। भूमि विवाद में 19 जून को हुई गोलीबारी के मामले में बहीन थाना पुलिस ने बहीन निवासी आरोपी जयपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।


दरअसल, नांगल जाट निवासी दो भाइयों के बीच भूमि को लेकर विवाद के कारण गोलीबारी हुई थी। गांव नांगल जाट निवासी रामवीर ने केस दर्ज कराया था कि उनकी छह एकड़ की भूमि होडल-नूंह रोड पर है। 19 जून को बुधराम, धर्मवीर, विक्रम, कृष्ण, बल्ली निवासी नांगल जाट ने उनके खेत को ट्रैक्टर से जोतने का प्रयास किया। इसकी शिकायत पुलिस में की गई। इसके बाद जयपाल एवं उसके दो साथी वहां आए और घर के सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए और गोलीबारी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर बहीन पुलिस एवं वाहन चोर निरोधक दस्ते के तत्कालीन प्रभारी इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद मौके पर पहुंचे। टीम गोलीबारी करने वालों का पीछा कर रही थी। तभी अचानक से इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद जमीन पर गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed