फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Teachers born in Mewat are not getting the Mewat cadre.

Palwal News: मेवात में जन्मे शिक्षकों को ही नहीं मिल रहा मेवात कैडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teachers born in Mewat are not getting the Mewat cadre.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह। मेवात कैडर में नियुक्ति की उम्मीद लगाए बैठे स्थानीय शिक्षकों में सरकार के फैसले को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। मेवात में जन्मे और यहीं से शिक्षा प्राप्त कर शिक्षक बने अभ्यर्थियों को मेवात कैडर में नियुक्ति नहीं मिलने का मामला अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है।

प्रभावित शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता नसीम अहमद से मुलाकात कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि उन्होंने मेवात में जन्म लिया, यहीं पले-बढ़े और क्षेत्र की परिस्थितियों को अच्छी तरह समझते हैं। इसके बावजूद उन्हें मेवात कैडर में नियुक्ति से वंचित किया जा रहा है, जबकि स्थानीय होने के कारण वे क्षेत्र के स्कूलों में बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि मेवात क्षेत्र में लंबे समय से शिक्षकों की कमी और तबादलों की समस्या बनी हुई है। ऐसे में स्थानीय शिक्षकों को प्राथमिकता देने से स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने सरकार से नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा कर स्थानीय शिक्षकों को न्याय देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने पूर्व विधायक नसीम अहमद से मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से उठाने की अपील की। नसीम अहमद ने शिक्षकों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और सरकार से न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि वे सरकार से किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहे, बल्कि अपने गृह क्षेत्र में सेवा देने का अवसर चाहते हैं। अब सभी की नजर सरकार के अगले कदम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed