{"_id":"6877e8a1fbda13396f0cd371","slug":"teachers-are-angry-against-the-hisar-incident-demand-for-making-school-teacher-safety-law-intensifies-palwal-news-c-24-1-gr11004-116248-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हिसार की घटना के विरोध में शिक्षकों में रोष, स्कूल-शिक्षक सुरक्षा कानून बनाने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हिसार की घटना के विरोध में शिक्षकों में रोष, स्कूल-शिक्षक सुरक्षा कानून बनाने की मांग तेज
विज्ञापन
हत्या के विरोध में हुई बैठकों में जताया शोक, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल/पलवल। हिसार जिले के करतार मेमोरियल स्कूल में प्रिंसिपल के.पी. पन्नू की छात्रों द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में निजी स्कूल संचालकों और संगठनों ने गहरा रोष जताया। इस घटना के बाद जिलेभर में शोक सभाएं, बैठकें और विरोध स्वरूप स्कूल बंद किए गए।
होडल के अनुपम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हरियाणा प्राइवेट स्कूल प्रमोट एसोसिएशन द्वारा एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें दिवंगत प्राचार्य के.पी. को श्रद्धांजलि दी गई और इसे शिक्षा समाज पर सीधा हमला बताया गया। अध्यक्ष हरद्वारी लाल सौरौत सहित अन्य वक्ताओं ने स्कूलों में सुरक्षा की कमी को चिंताजनक बताया और स्कूल सिक्योरिटी एक्ट लाने की मांग की। वहीं, पलवल में पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज पर यह हमला निंदनीय है और इसके खिलाफ सख्त कानून जरूरी है। ज्ञापन में मांग की गई है कि शिक्षकों और स्कूलों की सुरक्षा के लिए विशेष अधिनियम विधानसभा में पारित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।