{"_id":"64ee301323940a296d0afffc","slug":"teacher-accused-of-pressurizing-admission-in-private-school-palwal-news-c-1-1-noi1080-864661-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: शिक्षिका पर निजी स्कूल में दाखिले के दबाव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: शिक्षिका पर निजी स्कूल में दाखिले के दबाव का आरोप
Tue, 29 Aug 2023 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के गांव खोरी कला के ग्रामीणों ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षण स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि स्कूल स्टाफ डेढ़ बजे ही स्कूल की तालाबंदी कर निकल जाता है। शिक्षिका पर बच्चों को सरकारी स्कूलों की जगह अपने निजी स्कूलों में भेजने का दबाव बनाने का आरोप हैं। साथ ही परिजनों ने दुर्व्यवहार करने की बात भी कही। ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
खोरी कला ग्राम पंचायत में पंच दंपति पंच मुंतीजा व आजाद खान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हसन मोहम्मद, जावेद खान, पव्वा पहलवान, अमर सिंह आदि ने खंड शिक्षा अधिकारी तावडू को लिखी शिकायत में कहा है कि शिक्षण स्टाफ कभी एक बजे तो कभी डेढ़ बजे स्कूल की तालाबंदी कर देते हैं। उससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका सुमिद्रा कौर बच्चों की पढ़ाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं है। शिकायत करते हैं तो शिक्षिका परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें फटकार देती है और जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए जवाब देती है कि सरकारी स्कूलों में तो ऐसी ही पढ़ाई होगी, यदि अपने बच्चों को ठीक से पढ़ाना है तो बहुत से निजी विद्यालय हैं, उनमें अपने बच्चों का दाखिला कर दो। आरोप है कि शिक्षिका का अपना एक निजी स्कूल भी है, जिसमें वह बच्चों के परिजनों से अपने निजी स्कूल में प्रवेश कराने का दबाव डालती है।
विद्यालय के मुख्य अध्यापक मिट्ठन लाल ने बताया कि स्कूल की छुट्टी एक बजकर 52 मिनट पर की थी। त्योहार के चलते छुट्टी जल्दी कर दी गई।
यदि ऐसा है तो बहुत गलत है, ग्रामीणों की शिकायत पर गंभीरता से जांच की जाएगी। जो भी इसमें दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- परमजीत चहल, जिला शिक्षा अधिकारी