फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Taken from home; body found in Dankaur.

Palwal News: घर से बुलाकर ले गए, दनकौर में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Taken from home; body found in Dankaur.
दो नामजद समेत अन्य पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। मांदकौल गांव निवासी राजेंद्र उर्फ कल्लन की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि शनिवार की रात अनिल और संजय उसे ईको वैन में बैठाकर घर से ले गए थे। अगले दिन राजेंद्र का शव उत्तर प्रदेश के दनकौर थाना क्षेत्र में केजीपी के किनारे मिला। मामले में पुलिस ने अनिल, संजय समेत अन्य के खिलाफ हत्या, अपहरण, साक्ष्य मिटाने और षड्यंत्र की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मृतक के बेटे वंश कौशिक ने पुलिस को बताया कि रात करीब नौ बजे अनिल और संजय उनके घर आए और पिता को कुछ काम बताकर अपने साथ ले गए। वैन में पहले से दो-तीन लोग बैठे थे। रात करीब 11 बजे राजेंद्र के फोन से वंश के पास कॉल आया। उन्होंने बताया कि अनिल उनके साथ गाली-गलौज कर रहा है। इसके बाद अनिल ने फोन पर बताया कि वे फरीदाबाद में हैं। करीब 11:41 बजे उसने फोन उठाकर कोसी पहुंचने की बात कही और बाद में फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन


करीब 11:48 बजे वंश ने पिता के फोन पर वीडियो कॉल की तो अनिल ने फोन उठाकर कोसीकलां में होने और राधारानी मंदिर जाने की बात कही। सुबह करीब चार बजे राजेंद्र के फोन से उनकी पत्नी के मोबाइल पर कॉल आई, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद फोन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में किया आत्मसमर्पण

पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर को अनिल ने थाना शहर पलवल परिसर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने राजेंद्र की रात में हत्या कर शव दनकौर क्षेत्र में केजीपी के किनारे फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए गदपुरी थाने लेकर पहुंची। दनकौर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से कराया। मामले में धारा 103(1), 140(3), 238, 3(5) और 61(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed