{"_id":"67af997fd4d61f47a404840b","slug":"surprise-inspection-of-mini-secretariat-show-cause-notice-to-absent-employees-palwal-news-c-24-1-gr11004-112010-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय का औचक निरीक्षण : गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय का औचक निरीक्षण : गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
- नगर पालिका क्षेत्र को जाम व अतिक्रमण मुक्त बनाने का आह्वान
- उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था एवं दस्तावेजों की जांच की
-दुकानदारों को दी चेतावनी, अवैध रेहड़ियां लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शुक्रवार को उपमंडल होडल स्थित लघु सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालयों की सफाई व्यवस्था एवं दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उन्होंने एसडीएम होडल को गैरहाजिर मिले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश देते हुए कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सरल केंद्र, तहसील कार्यालय, कानूनगो, सीडीपीओ कार्यालय, कृषि, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर एवं भ्रमण रजिस्टर की जांच करते हुए एसडीएम होडल अनिल कुमार यादव को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचें।
रजिस्ट्री प्रक्रिया में सुधार के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रजिस्ट्री कार्यालय का भी दौरा किया और वहां की जा रही रजिस्ट्रियों की समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी रजिस्ट्रियों को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। इसके अलावा, कार्यालयों में आवश्यक दस्तावेजों और फाइलों को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
कार्यालयों में साफ-सफाई हो सुनिश्चित
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लघु सचिवालय परिसर और कार्यालयों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि कार्यालयों में स्वच्छता बनी रहे। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित कार्यस्थल से कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है और नागरिकों को भी बेहतर सेवाएं मिलती हैं।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने समाधान शिविरों की प्रगति की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी विभागों को नागरिक सेवाओं में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
नपा क्षेत्र को जाम व अतिक्रमण मुक्त बनाने का आह्वान
होडल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने नगर पालिका होडल क्षेत्र में स्थित दुकानदारों से नगर पालिका क्षेत्र को जाम व अतिक्रमण मुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह अपने सामान को निर्धारित जगह पर ही लगाएं और अपनी दुकानों के आगे रेहड़िया न लगवाएं जिससे शहर में जाम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने कहा कि दुकानदारों द्वारा रेहड़ियां लगवाने पर दुकानदारों सहित रेहड़ी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- --
खुले में मीट की दुकान चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनेंद्र सिंह को आदेश दिए कि शहर में विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से मीट बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति शहर में खुलेआम मीट की बिक्री नहीं कर सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
राशन कार्ड में जुड़वाया दादी के पोते का नाम
होडल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शुक्रवार को उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों को मौके पर सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने राशन कार्ड, पेंशन, ट्रांसफार्मर, खेत में पानी जैसी 15 से अधिक समस्याओं की सुनवाई की, जिनमें से 9 का मौके पर समाधान कर दिया गया और बाकी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान शिविर के दौरान सोना देवी नाम की बुजुर्ग महिला अपने पोते का नाम परिवार पहचान पत्र और राशन कार्ड में जुड़वाने की गुहार लेकर उपायुक्त के पास पहुंची। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मौके पर ही औपचारिकताएं पूरी कर सोना देवी के पोते का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया।