{"_id":"67e8e9a6e9a8172a7802d301","slug":"students-were-delighted-after-haryana-board-12th-english-question-paper-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड: रद्द हुई परीक्षा का दोबारा आयोजन, 12वीं की अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में छात्रों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बोर्ड: रद्द हुई परीक्षा का दोबारा आयोजन, 12वीं की अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में छात्रों के चेहरे खिले
Sun, 30 Mar 2025 12:20 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:20 PM IST
सार
हरियाणा बोर्ड और जिला शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा नोडल अधिकारी व फ्लाइंग हेड पलवल सोमदत्त के अनुसार इस दौरान जिले भर में एक भी नकलची छात्र नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा बोर्ड की ओर से शनिवार को रद्द हुई विद्यार्थियों की कक्षा 12वीं में अंग्रेजी की परीक्षा का दोबारा आयोजन किया गया। सुबह साढ़े 11 बजे से ही शहर स्थित केंद्रों में चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। साथ ही अंतिम पेपर होने की वजह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नकल विहीन परीक्षा कराने को पुलिस अधिकारी डटे रहे। इस दौरान हरियाणा बोर्ड और जिला शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा नोडल अधिकारी व फ्लाइंग हेड पलवल सोमदत्त के अनुसार इस दौरान जिले भर में एक भी नकलची छात्र नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
शहर में शनिवार को परीक्षा केंद्र रा.व.मा.वि. आगरा चौक, पलवल-33 (बी-3) की अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा राक.व.मा.वि. जीटी रोड आगरा चौक, पलवल-10 (बी-1) परीक्षा केंद्र पर आयोजित हुई। साथ ही वीरांगना झलकारी बाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैम्प समेत अन्य केंद्रों पर भी नकल रोकने के लिए पुलिसकर्मियों का पहरा रहा। इस दौरान जिले में शिक्षा बोर्ड और जिला शिक्षा विभाग के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की सतर्कता व प्रबंधों के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। पेपर देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि पेपर आसान रहा लेकिन ग्रामर और पैसैज में अधिक समय लगा है।
विज्ञापन
बोले छात्र
1. छात्र रोहित
प्रश्न सिलेबस से आए हुए थे। परीक्षा में दीर्घ उत्तरीय प्रश्न कुछ कठिन पूछे गए थे। लिटरेचर में समय लग गया। फिर भी पेपर पूरा कर दिया है।
2. छात्र सचिन
सेक्शन सी और डी को हल करने में थोड़ा समय लगा। आसानी से पूरा पेपर हल कर दिया है। अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।