फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Strike by Tehsildars angry over allegations of corruption, all work including registry stopped in the district

Palwal News: भ्रष्टाचार के आरोपों से नाराज तहसीलदारों की हड़ताल, जिले में रजिस्ट्री समेत सभी काम ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Strike by Tehsildars angry over allegations of corruption, all work including registry stopped in the district
तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने जताया विरोध, कहा- बिना किसी जांच और सबूत के बताया जा रहा भ्रष्टाचारी
विज्ञापन

पलवल। राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के कथित आरोपों और फरीदाबाद की एक महिला तहसीलदार के खिलाफ दर्ज केस होने के बाद जिले के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने भी हड़ताल कर दी। इससे सोमवार को जिले की सभी तहसीलों में रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्य ठप रहे। हड़ताल में तीन तहसीलदार और तीन नायब तहसीलदारों ने हिस्सा लिया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, पहले से तय टोकन के आधार पर कुछ रजिस्ट्रियां की गईं, लेकिन अन्य सभी कार्य नहीं हुए। तहसीलदारों का कहना है कि उन्हें जबरन बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। बिना किसी जांच और सबूत के भ्रष्टाचार में संलिप्त दिखाया जा रहा है, जो न सिर्फ गलत है बल्कि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है।

भ्रष्टाचार सूची में 47 तहसीलदार और 370 पटवारी शामिल

राजस्व विभाग में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की ओर से प्रदेशभर में 47 तहसीलदारों और 370 पटवारियों के नाम एक सूची में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, तहसीलदारों के 404 और पटवारियों के 152 दलालों के नाम भी सार्वजनिक किए जा चुके हैं। तहसीलदारों का कहना है कि सूची में नाम डालने के बावजूद अब तक सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


पटवारियों ने भी जताया विरोध, अतिरिक्त हल्का का काम किया बंद

तहसीलदारों की हड़ताल के समर्थन में पटवारियों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की और अतिरिक्त हल्का का काम बंद कर दिया। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार को लेकर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बिना किसी आधार के सभी कर्मचारियों को दोषी ठहराना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम ठर रहने से आम लोगों को हुई परेशानी

तहसील कार्यालयों में हड़ताल के कारण आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्री कराने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कई लोगों के नामांतरण और अन्य राजस्व संबंधी कार्य भी अटक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed