फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Stray animals will be vaccinated at hospitals.

Palwal News: छूटे पशुओं का अस्पतालों में होगा टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Stray animals will be vaccinated at hospitals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






पलवल। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से जिले में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) और गलघोटू (एचएस) जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए 11 मई से 12 जुलाई तक संयुक्त टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले में 1,81,590 पशुओं का निशुल्क टीकाकरण किया गया। पशु चिकित्सक डॉ. महेंद्र ने बताया कि अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। यदि किसी कारणवश किसी पशुपालक के गाय, भैंस या अन्य पशु का टीकाकरण नहीं हो पाया है, तो वह अपने नजदीकी सरकारी पशु चिकित्सालय या पशु औषधालय में जाकर निशुल्क टीका लगवा सकता है। सभी सरकारी पशु अस्पतालों में वैक्सीन उपलब्ध है।

एफएमडी और एचएस जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। विशेषकर बरसात और मौसम में बदलाव के दौरान संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सभी पशुपालक अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि पशुधन सुरक्षित रहे और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन


डॉ. महेंद्र ने पशुपालकों से अपील की कि जिन पशुओं का टीकाकरण अभी तक नहीं हुआ है, वे बिना देरी किए अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय पहुंचकर टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article