फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Statue broken in Shiv temple, villagers angry

Palwal News: शिव मंदिर में प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Statue broken in Shiv temple, villagers angry
हथीन। स्वामिका गांव के छांयसा रोड स्थित शिव मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रतिमा तोड़े जाने से ग्रामीणों में रोष है। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। मामले की जानकारी हथीन थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच अधिकारी कुशल कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में गांव के सरपंच नरेंद्र, पूर्व सरपंच परसराम, रणपाल, पूर्व पंच वीरेंद्र सिंह, रत्न सिंह, राजेश कुमार, हंसराज, सतीश सहित कई ग्रामीणों ने हथीन थाने में लिखित शिकायत दी। समाजसेवी नवीन कुमार बैंसला और अन्य ग्रामीणों ने मांग की है कि मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों की शीघ्र पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed