फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   State President Udaybhan reached Aurangabad village to invite people for public anger rally.

Palwal News: जनाक्रोश रैली के लिए औरंगाबाद गांव निमंत्रण देने पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष उदयभान

Wed, 07 Feb 2024 11:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 07 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
State President Udaybhan reached Aurangabad village to invite people for public anger rally.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। कांग्रेस की 11 फरवरी को होडल में होने वाली जनाक्रोश रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने स्वयं इलाके में कमान संभालते हुए गांव-गांंव जाकर लोगों को निमंत्रण देना शुरू कर दिया है। क्योंकि होडल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का ही क्षेत्र है। इस नाते जनाक्रोश रैली को सफल बनाना उनकी प्रतिष्ठा से भी जुड़ा है। ऐसे में लोगों को वे स्वयं निमंत्रण देने जा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने बुधवार को गांव औरंगाबाद में एक सभा कर ग्रामीणों को जनाक्रोश रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडा जनाक्रोश रैली में पहुंचकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराने का काम करेंगे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बड़े प्रोजेक्ट लगाने के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के मामले में हरियाणा नंबर वन था, लेकिन आज वही हरियाणा भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ाने, हरियाणा को कर्ज में डुबोने का काम किया गया है। किसान, मजदूर, कर्मचारी वर्ग का लगातार शोषण किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान प्रदेश में 11 हजार 600 सफाई कर्मचारी भर्ती किए गए, गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट दिए थे, हर गरीब परिवार को पानी की टोटी और टंकी दी गई थी। भाजपा-जजपा सरकार ने गरीबों को योजनाओं का लाभ देने की बजाए उनकी लिए बनाई गई अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को ही बंद कर दिया। भाजपा-जजपा सरकार ने गरीब लोगों को घर देने की जगह 5 हजार लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया। उन्होंने कहा कि जनाक्रोश रैली हरियाणा में अब तक हुईं सबसे बड़ी रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed