{"_id":"6890f2d93819749ff9013026","slug":"speeding-canter-hits-bike-palwal-news-c-24-1-gr11004-116789-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तेज रफ्तार कैंटर ने मारी बाइक को टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तेज रफ्तार कैंटर ने मारी बाइक को टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत
Mon, 04 Aug 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
पलवल। पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला शिवानी की मौत हो गई। हादसे के वक्त शिवानी अपने पति अनूप के साथ फरीदाबाद से अपने गांव पहाड़पुर (जिला एटा, यूपी) जा रही थीं।
बारिश के चलते सड़क पर पानी भरा था, जिसके कारण अनूप बाइक धीरे चला रहे थे। किंटवाड़ी रेलवे ओवरब्रिज के आगे कैंटर ने तेज रफ्तार में बाइक को सीधी टक्कर मारी। टक्कर से बाइक गिर गई, जिसमें शिवानी कैंटर की ओर और अपून दूसरी ओर गिरे। कैंटर शिवानी के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कैंटर और चालक मोहम्मद नाजिम (जिला रायपुर, यूपी) को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कैंटर जब्त कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद