फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Special police force ready for riot control, drill conducted in police line

Palwal News: दंगा नियंत्रण के लिए विशेष पुलिस बल तैयार, पुलिस लाइन में हुई ड्रिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Special police force ready for riot control, drill conducted in police line
जिले में दो विशेष कंपनियों का गठन, प्रत्येक में 100-100 जवान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिला में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण हेतु गठित विशेष पुलिस बल की पुलिस लाइन में ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण कर जवानों की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी जवानों को अपने उपकरणों को दुरुस्त रखने और हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।



पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देशानुसार जिले में दो विशेष कंपनियों का गठन किया गया है। प्रत्येक कंपनी में 100 से अधिक जवान शामिल हैं तथा प्रत्येक कंपनी को तीन प्लाटून में विभाजित किया गया है। कंपनी का नेतृत्व डीएसपी रैंक का अधिकारी करेगा, जबकि इंस्पेक्टर सेकंड कमांडर होंगे। प्लाटून कमांडर सब इंस्पेक्टर और सहायक एएसआई होंगे। सभी जवान लाठी, डंडा, टियर गैस और आधुनिक हथियारों के साथ हर समय कार्रवाई के लिए तैयार रहेंगे। एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि ये कंपनियां सांप्रदायिक, जातिगत हिंसा, धरना-प्रदर्शन या किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में तुरंत मोर्चा संभालेंगी। जवानों को एक साथ निर्देश देने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह विशेष बल जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed