{"_id":"6a738327c105838890052223","slug":"sp-arpit-jain-honored-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114293-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एसपी अर्पित जैन का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एसपी अर्पित जैन का किया सम्मान
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर फिरोजपुर झिरका की अमन कमेटी ने मेवात के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन का सम्मान कर पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अमन कमेटी के अध्यक्ष एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्जुन देव चावला ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन को धार्मिक पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना की।
अमन कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक एवं प्रभावी इंतजाम किए थे। पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद ने कहा कि मेवात हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है। सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर शांति और भाईचारे का संदेश दिया, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।वहीं, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्जुन देव चावला ने कहा कि प्रशासन और आमजन के आपसी सहयोग से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का सफल और शांतिपूर्ण आयोजन संभव है। उन्होंने सभी वर्गों से भविष्य में भी इसी तरह आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने सम्मान के लिए अमन कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पुलिस प्रशासन सभी वर्गों के सहयोग से जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।इस अवसर पर अमन कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद