{"_id":"683347e341823296820e655b","slug":"solar-panel-and-roof-broke-due-to-lightning-falling-on-the-house-people-narrowly-escaped-palwal-news-c-24-1-as11003-114808-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: घर पर आसमानी बिजली गिरने से सोलर पैनल और छत टूटी, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: घर पर आसमानी बिजली गिरने से सोलर पैनल और छत टूटी, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन
दो परिवारों और बुजुर्ग आश्रम में मचा हड़कंप, गांव बहीन और कानोली में हुई घटनाएं, मुआवजे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। उपमंडल के दो गांवों बहीन और कानोली में शुक्रवार देर रात आसमानी बिजली गिरने से सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों स्थानों पर मौजूद लोग डर के साए में रात गुजारने को मजबूर हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे और दोबारा सोलर सिस्टम लगाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, गांव बहीन निवासी सुरेंद्र सिंह जो दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हैं ने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा रखा है। शुक्रवार रात करीब दो बजे जब तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली चमकने लगी तो एक जोरदार कड़क के साथ आसमानी बिजली सीधे उनके छत पर लगे सौर पैनल पर आ गिरी। हादसे में छत की दो टुकड़ियां टूट गईं और सोलर पैनल पूरी तरह बिखर गया। हादसे के वक्त सुरेंद्र सिंह पत्नी सुधा रावत, बेटे वंश और बेटी नंदनी के साथ घर में सोए हुए थे। सौभाग्यवश, सभी सदस्य सुरक्षित बच निकले, लेकिन घर की छत और सोलर सिस्टम को भारी नुकसान हुआ है।
इसी तरह की घटना गांव कानोली के एक बुजुर्ग आश्रम में हुई, जहां लाखों रुपये की लागत से ट्रस्ट द्वारा लगाए गए सोलर पैनल पर बिजली गिर गई। आश्रम के संचालक दामोदर शर्मा ने बताया कि रात दो बजे के आसपास यह हादसा हुआ। बिजली गिरने से पूरा सोलर सिस्टम नष्ट हो गया। आश्रम में रह रहे बुजुर्ग उस समय सो रहे थे और बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों और संबंधित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही, कानोली के बुजुर्ग आश्रम में दोबारा सोलर पैनल लगवाने की जिम्मेदारी सरकार ले, ताकि बुजुर्गों की सेवा में कोई बाधा न आए।