फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Azad Samaj Party's protest in support of Sampoorna Bhagidari

Palwal News: संपूर्ण भागीदारी महा आंदोलन के समर्थन में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party's protest in support of Sampoorna Bhagidari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। जंतर-मंतर पर 24 सितंबर को प्रस्तावित संपूर्ण भागीदारी महाआंदोलन को प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के विरोध में बृहस्पतिवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पलवल में विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता देवीलाल पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए नियम को लागू करने, पदोन्नति में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ देने तथा मंडल आयोग की सभी सिफारिशों को लागू करने की मांग उठाई। नेताओं ने कहा कि शिक्षा और रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है।
विज्ञापन


इसके अलावा जाति के नाम पर होने वाले भेदभाव और सामाजिक उत्पीड़न को समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म कर उन्हें स्थायी करने सहित अन्य मांगें भी उठाई गईं। प्रदर्शन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार से सामाजिक न्याय से जुड़ी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में भीम आर्मी हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष नकुल छज्जूनगर, जिला प्रभारी नेमचंद, जिलाध्यक्ष जयसिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण, जिला सचिव सरजीत व खेमचंद, जिला मीडिया प्रभारी विलियम, आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी राजकुमार, जिलाध्यक्ष गौतम समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article