फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Six thousand people will do yoga together

Palwal News: छह हजार लोग करेंगे एक साथ योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Six thousand people will do yoga together
जिले में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर की गई फाइनल रिहर्सल, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

पलवल। आज पूरे जिले में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम और योगयुक्त-नशामुक्त हरियाणा संदेश के साथ यह आयोजन आयुष विभाग हरियाणा और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिले को योगमय बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस अवसर पर एकसाथ छह हजार से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है।


शुक्रवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रिहर्सल के दौरान सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही हरित योग अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला स्तर और खंड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला खेल, शिक्षा और अन्य विभागों के सहयोग से समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार महिलाओं की भागीदारी को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed