फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Show-cause notice issued to Jaysa and Sakunat Hospital.

Palwal News: जायसा और सकुनत हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Show-cause notice issued to Jaysa and Sakunat Hospital.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुनहाना। जिले में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को किए गए निरीक्षण के दौरान जमालगढ़ रोड स्थित जायसा अस्पताल और पुन्हाना स्थित सकुनत हॉस्पिटल में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से दोनों अस्पताल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जायसा अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अस्पताल खुला मिला, लेकिन मौके पर कोई डॉक्टर अथवा अन्य स्टाफ मौजूद नहीं था। निरीक्षण के समय केवल एक महिला अपने बच्चे के साथ मिली। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अस्पताल में काम करते हुए अभी महज दो दिन हुए हैं। विभाग के अनुसार इससे पहले किए गए निरीक्षण में भी अस्पताल बंद मिला था और मौके पर डॉक्टर अथवा स्टाफ उपलब्ध नहीं था। सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि अस्पताल की ओर से पूर्व माह में 54 बच्चों के जन्म पंजीकरण किए जाने की जानकारी मिली, जबकि निरीक्षण के दौरान अस्पताल बंद पाया गया।
विज्ञापन

वहीं, सकुनत हॉस्पिटल पुन्हाना के निरीक्षण में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए आवश्यक व्यवस्था एवं सामग्री उपलब्ध नहीं मिली। अस्पताल में ऑटोक्लेव मशीन भी नहीं मिली। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान उपलब्ध दवाइयों के बिल अस्पताल के नाम पर पाए गए, जबकि रिकॉर्ड के अनुसार अस्पताल का वैध पंजीकरण उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अस्पताल संचालकों को नोटिस प्राप्त होने के तीन दिन के भीतर स्पष्ट एवं संतोषजनक लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed