फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Seven thousand people will get sweet water, work started on a scheme worth two crores

Palwal News: सात हजार लोगों को मिलेगा मीठा पानी, दो करोड़ की योजना पर काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand people will get sweet water, work started on a scheme worth two crores
गांव रनसीका में दो नलकूप लगाए जाएंगे , छह किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। अब सात हजार की आबादी को स्वच्छ एवं मीठा पेयजल मिलेगा। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने दो करोड़ रुपये के बजट वाली पेयजल परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। गांव पचानका के लिए शुरू की गई योजना के तहत गांव रनसीका में दो नलकूप लगाकर मीठा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए छह किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपेंद्र राज, एसडीओ सुमित कुमार व कनिष्ठ अभियंता मौका निरीक्षण कर चुके हैं। निर्माण एजेंसी को समय पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। मई तक काम पूरा होने की उम्मीद है।

बता दें कि गांव पचानका में पिछले एक दशक से पेयजल की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को मीठा पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा था। नई परियोजना से हर घर तक पेयजल सप्लाई करने की योजना है। विभाग के अनुसार पचानका गांव के लोगों के लिए गांव रनसीका में मीठे पानी के दो नलकूप लगाए जा रहे हैं। रनसीका से पचानका तक लगभग छह किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली जाएगी। पाइप लाइन के माध्यम से पचानका तक पानी ला कर वाटर टैंक में एकत्रित किया जाएगा। वाटर टैंक को दूसरे वाटर टैंकों से जोड़कर गांव की सभी गलियों में स्वच्छ पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव में सर्वेक्षण करके हर घर तक पाइप लाइन डाल दी गई है। गांव में एक लाख लीटर क्षमता का वाटर टैंक का निर्माण शुरू कराया गया है। इसके लिए चैंबर एवं चहारदीवारी का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


——

पहले बने टैंक को भी लाइन से जोड़ा जाएगा

गांव में पहले से बने एक लाख लीटर के क्षमता वाले वाटर टैंक को भी नई लाइन से जोड़ा जाएगा। इसी वर्ष मई महीने के अंत तक पेयजल परियोजना का काम पूरा करके गर्मियों में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


—-

वर्जन

पचानका में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए दो करोड़ रुपये की लागत से कार्य शुरू किया गया है। जल्द ही ग्रामीणों को स्वच्छ व मीठा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

- आरिफ अंसारी, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग

फोटो कैप्शन







15पीएएलपी1- पचानका गांव में शुरू हुआ पेयजल टैंक का निर्माण। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed