फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Seven accused arrested for shooting

Palwal News: होडल में मां-बेटे को गोली मारकर घायल करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, चार पिस्तौल व दो बाइक बरामद

Thu, 02 Oct 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 02 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Seven accused arrested for shooting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। शहर क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने बकसुआ पट्टी में परिवार के तीन लोगों पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में नामजद सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत से मिली रिमांड के दौरान आरोपियों से चार कट्टे, हथियारों के साथ दो बाइक भी बरामद कर ली गई हैं। वहीं, गांव कोट में हथियार बरामद करने के दौरान आरोपी गणपत पुलिस की पकड़ से छूटकर मकान की छत से कूद गया, जिससे उसके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। हालांकि बाद में आरोपी गणपत को पुलिस पकड़ लिया था।

क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह ने बताया कि होडल थाना पुलिस को बकसुआ पट्टी निवासी रनसिंह ने दी शिकायत में कहा कि 26 सितंबर की रात करीब दस बजे उसका बेटा रोहित नल लगाने के लिए गड्ढा खोद रहा था। तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए देवेंद्र उर्फ लाला, सिद्धार्थ, भरतु उर्फ कल्लू, मोहित निवासी घारम पट्टी, गणपत निवासी अंधुआ पट्टी, मनीष निवासी देशल मोहल्ला और अंकित निवासी नांगल जाट मौके पर पहुंचे। इसी दौरान गणपत ने उसके बेटे रोहित को मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली लगते ही रोहित गड्ढे से निकलकर घर की ओर भागा तो देवेंद्र उर्फ लाला ने दूसरी गोली उसके पैर में मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी गीता भी गोली लगने से घायल

गोली की आवाज सुनकर जब उसकी पत्नी गीता घर से बाहर आई तो गणपत ने उस पर भी गोली चला दी। गोली उसकी पत्नी के हाथ में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद जब रनसिंह स्वयं बाहर निकला तो मनीष व सिद्धार्थ ने उस पर भी फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने गंभीर मामला मानते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार व हथियार बरामद

क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच टीम में तैनात सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार को सौंपी गई। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं, आरोपी गणपत को चोट लगने के कारण हथीन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों से चार देसी कट्टे और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। अधिकारियों का मानना है कि आरोपी लंबे समय से आपसी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।


क्या बोले पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला

जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि घायल युवक रोहित ने पहले देवेंद्र उर्फ लाला को गोली मारकर घायल किया था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने मिलकर रोहित और उसकी मां गीता पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इस वारदात में शामिल सात आरोपियों को काबू कर लिया गया है और बाकी बचे आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed