फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Schools from 6th to 8th will open from today

आज से खुलेंगे छठी से 8वीं तक के स्कूल

Thu, 22 Jul 2021 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Schools from 6th to 8th will open from today
हथीन। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद धीरे-धीरे स्कूलों में भी रौनक लौटनी लगी है। कक्षा 9वीं से 12वीं के बाद 23 जुलाई से छठी से 8वीं तक के स्कूल भी खोल दिए जाएंगे। जिले में 148 राजकीय माध्यमिक और 150 से अधिक निजी स्कूल हैं। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में
विज्ञापन

छात्रों की संख्या 30 हजार है।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने गूगल फॉर्म लिंक जारी कर दिया है। जिसे स्कूल मुखिया द्वारा प्रतिदिन भरकर विभाग की वेबसाइट पर अपडेट करना होगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैठक कर स्कूल खोलने के प्रबंधों की समीक्षा की। शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

तीन सदनों में बांटे जाएंगे विद्यार्थी
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि सभी स्कूलों को गाइडलाइन की कॉपी भेजकर नियमानुसार खोलने को कहा गया है। ऑफलाइन के साथ ऑनलाइल क्लास भी जारी रहेंगी। स्कूल द्वारा बच्चों पर स्कूल आने के लिए दबाव नहीं बनाया जाएगा। कक्षा 6, 7 और 8वीं के विद्यार्थियों को अलग-अलग सदनों में बांटा जाएगा, ताकि एक सदन के विद्यार्थी दूसरे सदन में न जा सकें। ऑड-ईवन के तहत ही बच्चों को बुलाया जाएगा। एक दिन लड़कियां तो दूसरे दिन लड़के स्कूल आएंगे। एक बैंच पर एक ही विद्यार्थी बैठेगा। कक्षाएं सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक ही लगेंगी। इस दौरान लंच नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के तापमान पर रखनी होगी विशेष नजर
हथीन के खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद रावत ने बताया कि विभाग की ओर से मुख्य अध्यापकों के लिए गूगल फॉर्म जारी किया गया है। इस फॉर्म में स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की संख्या और उनके तापमान को लेकर प्रतिदिन रिपोर्ट भेजनी होगी। कक्षा शुरू करने से पहले और बाद में सैनिटाइज करवाया जाएगा। बच्चे अगर मास्क पहनकर नहीं आएंगे तो उन्हें स्कूल के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed