फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   School libraries will be upgraded, 436 types of books will be available

Palwal News: विद्यालयों के पुस्तकालय होंगे अपग्रेड, मिलेंगी 436 तरह की पुस्तकें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
School libraries will be upgraded, 436 types of books will be available
हथीन। जिले के राजकीय विद्यालयों में छात्रों को पुस्तकालय में अब नई तरह की किताबें पढ़ने को मिलेंगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने 436 नई किताबों से पुस्तकालयों को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शीघ्र ही जिले के सभी विद्यालयों में किताबें पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन


नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया से किताबों की खरीद की जा रही है। कक्षा पहली से 12वीं तक के लिए अलग-अलग कक्षा अनुसार कुल पांच वर्गों में किताबों को बांटा गया है। जिला पलवल में कुल 601 राजकीय विद्यालय हैं, इसके अलावा 11 पीएम श्री विद्यालय हैं। इनमें से ज्यादातर में पुस्तकालय हैं, यदि कहीं पुस्तकालय नहीं हैं तो वहां अब नई पुस्तकें आने के बाद पुस्तकालय भी स्थापित हो जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से जिले में प्रत्येक खंड में स्कूलों की संख्या और वर्ग के हिसाब से किताबें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन



प्रेरक कहानियां और रेफरल पुस्तकें बनेंगी मददगार
समग्र शिक्षा से जुड़े अधिकारी के अनुसार, ट्रस्ट की ओर से बच्चों के अनुकूल पुस्तकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा प्रेरक कहानियां, बच्चों के लिए प्रतिष्ठित पत्रिकाएं और कॉमिक्स व माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक छात्रों के लिए रेफरल पुस्तकें शामिल की गई हैं। इसके अलावा समग्र विकास के लिए आवश्यक मानी जाने वाली मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण, खेल, कला, संगीत, डिजाइन सोच आदि पर आधारित पुस्तकें भी शामिल की जाएंगी, जो छात्रों की पढ़ाई और कॅरिअर में मददगार साबित होगी। शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रविंदर दीक्षित ने बताया कि संबंधित पुस्तकों से छात्रों का ज्ञान वर्धन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed