{"_id":"6893a1406d1b0a6d88057047","slug":"sarpanch-and-village-secretaries-of-gram-panchayat-hathngaon-suspended-palwal-news-c-25-1-mwt1001-105352-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ग्राम पंचायत हथनगांव के सरपंच व ग्राम सचिवों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ग्राम पंचायत हथनगांव के सरपंच व ग्राम सचिवों को किया निलंबित
विज्ञापन
नूंह। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने खंड पुन्हाना की ग्राम पंचायत हथनगांव में गत चार महीनों के दौरान कार्यरत रहे ग्राम सचिवों व वर्तमान सरपंच माजिद खां के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
उपायुक्त ने यह निर्णय ग्राम पंचायत हथनगांव में रिकार्ड और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर हुई जांच के बाद लिया। जांच के दौरान ग्राम सचिवों द्वारा जांच में सहयोग न करने और उच्चाधिकारियों को रिकॉर्ड उपलब्ध न कराने जैसे गंभीर लापरवाहियां सामने आई। इस आधार पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, नूंह को निर्देश दिए गए हैं कि इन सभी ग्राम सचिवों को नियम-7 के तहत चार्जशीट करते हुए उन्हें निलंबित करें। वहीं जिला परिषद के सीईओ प्रदीप अहलावत द्वारा अभी इस मामले में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है, जिसके कारण ग्राम सचिवों की कितनी संख्या है और उनके क्या नाम है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। संवाद