फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sanitation workers raised slogans.

Palwal News: सफाई कर्मचारियों ने की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers raised slogans.
मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नगर परिषद होडल के सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर चल रही हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर परिषद परिसर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जगह-जगह कचरा जमा होने की समस्या बढ़ रही है।

नगर परिषद होडल यूनियन के प्रधान महावीर ने बताया कि सफाई कर्मचारी छह अगस्त से हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन के जिला उपप्रधान राजू ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार सरकार और कर्मचारियों के बीच मांगों को लेकर सहमति बनी, लेकिन बाद में सरकार अपने वादों से पीछे हट गई।
विज्ञापन


कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना और शहर की आबादी के अनुसार पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करना शामिल है। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को इसी क्रम में कर्मचारियों ने मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed