फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Rules flouted; traffic jams persist in the city.

Palwal News: नियमों की नो एंट्री, शहर में जाम बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rules flouted; traffic jams persist in the city.
जिला नागरिक अस्पताल वाली रोड़ पर वाहन । संवाद
शहर में सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक नो एंट्री लागू
विज्ञापन

50 वाहन पुलिस ने जब्त किए नियमों के उल्लंघन पर
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सड़क सुरक्षा बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाते हैं। इनमें शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री भी शामिल है। अगस्त के अंतिम सप्ताह से शहर में सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक नो एंट्री लागू है। इसके तहत निर्धारित समय में भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक है। इसके बावजूद रोजाना बड़ी संख्या में भारी वाहन नो एंट्री का उल्लंघन कर शहर में पहुंच रहे हैं।

नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे सुबह स्कूल और कार्यालय जाने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। भारी वाहनों के शहर में घूमने से हादसे का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस की ओर से नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के नियमित रूप से चालान किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर कुछ वाहनों को इंपाउंड भी किया जाता है। इसके बावजूद नो एंट्री के समय शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। रोजाना सैकड़ों भारी वाहनों के शहर में प्रवेश से जाम और यातायात संबंधी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहना रोड से सबसे ज्यादा भारी वाहनों का प्रवेश

शहर में सबसे अधिक भारी वाहन सोहना रोड की ओर से प्रवेश करते हैं। इसी मार्ग पर जिला नागरिक अस्पताल भी स्थित है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण इस मार्ग पर, खासकर अस्पताल के बाहर, आए दिन जाम की स्थिति बनती है। अस्पताल में मरीजों को दिखाने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ती है।

450 से अधिक वाहनों के चालान

यातायात विभाग की ओर से 1 सितंबर से अब तक नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले 450 से अधिक भारी वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 50 वाहनों को इंपाउंड किया गया है। इसके बावजूद शहर में नो एंट्री के समय भारी वाहनों की आवाजाही जारी है।
वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की अपील
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों और टांसपोर्टरों से अपील भी की थी कि अलीगढ़, फरीदाबाद, सोहना, नूंह, हथीन, रसूलपुर, किठवाड़ी और मोहना की ओर से आने वाले भारी वाहन निर्धारित समय में शहर के भीतर न आकर केजीपी, केएमपी और एनएच-44 बाईपास (फ्लाईओवर) के वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। हालांकि, ऐसा नहीं हो रहा है।

वर्जन
शहर में सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री है। इस संबंध में ट्रांसपोर्टरों को पहले ही अवगत कराया जा चुका है। पुलिस विभाग की ओर से जगह-जगह नाके भी लगाए गए हैं और नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहनों के नियमित रूप से चालान किए जा रहे हैं। - रविकांत शर्मा, यातायात एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article