फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Road to Dargah Khod Colony in shambles for 15 years.

Palwal News: दरगाह खोड़ कॉलोनी का रास्ता 15 साल से बदहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Road to Dargah Khod Colony in shambles for 15 years.
कीचड़युक्त व पानी से भरे रास्तों से बाइक सवार
शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। ग्राम पंचायत लुहिंगा कला की दरगाह खोड़ कॉलोनी के लोग पिछले 15 वर्षों से बदहाल रास्ते की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी का मुख्य रास्ता बरसात के दिनों में कीचड़ से सन जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को आवागमन में समस्या होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार पंचायत के सरपंच से शिकायत की गई, लेकिन आज तक रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया।
कीचड़ और जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार रास्ते से गुजरते समय बच्चों के कपड़े और जूते कीचड़ से खराब हो जाते हैं। कई बार पैर फिसलने से महिलाएं और बुजुर्ग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। अंधेरे में रास्ते पर जलभराव और गड्ढों का पता नहीं चलने से हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीण हसन फौजी, शोएब खान, हारिस खान, मुन्ना, मोहिन, रफीक, शहबाज, वकील, मुबारिक, आमिर खान, दिलदार और हासिम खान ने अस्थायी रूप से रास्ते को ठीक कराने के बजाय पक्का निर्माण कराया जाना जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सरपंच को रास्ते से पानी निकालने के साथ-साथ रास्ते को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। बरसात के मौसम के बाद रास्ते में रोड़े आदि डलवाकर रास्ते को दुरुस्त कराया जायेगा। -कपिल सिंगला, खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी, पुन्हाना

कीचड़युक्त व पानी से भरे रास्तों से बाइक सवार

कीचड़युक्त व पानी से भरे रास्तों से बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article