फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   reward killed in a encounter

हत्या, लूट के मामलों में इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

Thu, 31 Oct 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
reward killed in a encounter
हत्या,लूट के मामलों में वांछित इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हत्या, लूट और अन्य संगीन मामलों में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुरेश उर्र्फ गुड्डू को बुधवार की देर रात पलवल पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जिससे एक गोली सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह को लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वे बाल-बाल बचे। हालांकि गोली लगने से गिरने पर उन्हें थोड़ी चोट आई। कैंप थाना पुलिस ने इस मामले में अपराध जांच शाखा स्टाफ की शिकायत पर हत्या के प्रयास और आर्मस एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया है। मुठभेड़ में बदमाश गुड्डू के मरने की पुष्टी बृहस्पतिवार को सुबह डीएसपी मुख्यालय सुनील कादियान ने दी।
डीएसपी सुनील कादियान ने बताया कि पलवल अपराध जांच शाखा प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार अपनी टीम के साथ बुधवार की रात राजमार्ग पर गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने प्रभारी अमित कुमार को सूचना दी कि होडल के गांव भुलवाना का 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश सुरेश उर्फ गुड्डू मोटरसाइकिल पर मथुरा की तरफ से पलवल आ रहा है और वह गांव छज्जू नगर जाएगा। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही अपराध जांच शाखा टीम ने कुसलीपुर के पास पुलिस नाका लगा दिया। उसके कुछ देर बाद बदमाश मोटरसाइकिल पर आया और पुलिस के ठहरने का इशारा करने पर रुकने के बजाय फायर करते हुए भागने लगा। बदमाश के द्वारा की गई फायरिंग से एक गोली नाके पर खड़े सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह के सीने पर जाकर लगी। गनीमत यह रही कि अजीत सिंह ने उस समय बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। गोली की प्रेसर इतना जबरदस्त था कि अजीत सिंह बच तो गए, लेकिन सड़क पर जा गिरे। जिससे उनको चोट आई। यह देखते ही पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। एक गोली बदमाश गुडडू के पांव में जा लगी। जिससे वह घायल होकर वहीं सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन

बदमाश गुडडू के घायल होकर गिरते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में ले गई। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी कादियान ने बताया कि उसके शव को शवगृह में रखवा दिया। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान मारे गए बदमाश गुडडू के मामले में कैंप थाना में अपराध जांच शाखा टीम के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच भी शुरू की गई और होडल के डीएसपी विवेक चौधरी की अध्यक्षता में एक विशेष जांच टीम गठित की गई है। मामले की जुडिशियल जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि बदमाशा हत्या और लूट के मामले में अदालत में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और पिछले दिनों पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। उसी समय से उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ये मामले दर्ज थे मृतक बदमाश गुडडू पर
डीएसपी सुनील कादिया ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए इस इनामी बदमाश सुरेश उर्फ गुड्डू पर होडल थाने में हत्या के दो मामलों के अलावा, हत्या के प्रयास, चोरी, आर्मस एक्ट, अपहरण, वाहन चोरी, दुष्कर्म और हरिजन एक्ट, सदर थाना पलवल में लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। इनके अलावा उस पर मेवात, उत्तर प्रदेश में भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed