फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Responsibility of Hathin Assembly handed over to Pataudi MLA Bimla Chaudhary

Palwal News: हथीन विधानसभा की जिम्मेदारी पटौदी विधायक बिमला चौधरी को सौंपी

Wed, 30 Jul 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 30 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Responsibility of Hathin Assembly handed over to Pataudi MLA Bimla Chaudhary
भाजपा हाईकमान का फैसला; विकास कार्यों में तेजी और कार्यकर्ताओं को मिलेगा नेतृत्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। भाजपा हाईकमान ने हथीन विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक और संगठनात्मक जिम्मेदारी अब पटौदी से विधायक बिमला चौधरी को सौंपी है। यह जिम्मेदारी उन्हें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने दी है।

प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बताया कि चूंकि हथीन से इस बार भाजपा का कोई विधायक नहीं है, इसलिए बिमला चौधरी बतौर प्रतिनिधि क्षेत्र में पार्टी का नेतृत्व करेंगी। वे अधिकारियों से तालमेल बनाकर विकास कार्यों की निगरानी करेंगी और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगी।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह
बिमला चौधरी के कार्यभार संभालने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे ने कहा कि उनके आने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं को एक सक्रिय नेतृत्व मिलेगा। शीघ्र ही चौधरी क्षेत्र का दौरा करेंगी, जहां स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनका पूर्ण सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर रही है उपेक्षा की भावना
स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि विधायक न होने के कारण हथीन क्षेत्र विकास की दृष्टि से पिछड़ता जा रहा था। अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही थी और योजनाएं अधूरी पड़ी थीं। अब उम्मीद है कि बिमला चौधरी के नेतृत्व में यह स्थिति बदलेगी।


भाजपा हथीन मंडल महामंत्री हरकेश शर्मा ने कहा कि चौधरी के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के प्रयास होंगे और विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं, बिमला चौधरी ने भी कहा है कि वे पार्टी हाईकमान की अपेक्षाओं के अनुरूप लोगों की सेवा करेंगी और संगठन को मजबूत बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed