फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ration depots will be hi-tech with 5G machines, distribution system will become completely transparent

Palwal News: 5जी मशीनों से हाईटेक होंगे राशन डिपो, वितरण व्यवस्था बनेगी पूरी तरह पारदर्शी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Ration depots will be hi-tech with 5G machines, distribution system will become completely transparent
जिले के 442 राशन डिपो पर पुरानी 2जी मशीने हटाकर नई मशीने और डिजिटल कांटे लगाए जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



हथीन।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जिले के सभी सरकारी राशन डिपो को हाईटेक करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब जिले के 442 राशन डिपो पर पुरानी 2जी मशीनों की जगह नई 5जी आधारित मशीनें और डिजिटल कांटे लगाए जाएंगे। विभाग के पास नई मशीनें और डिजिटल कांटे पहुंच चुके हैं और जल्द ही इन्हें डिपो पर स्थापित किया जाएगा।




विभाग के अधिकारियों के अनुसार पुरानी मशीनों में नेटवर्क और बायोमेट्रिक संबंधी समस्याओं के कारण लाभार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार घंटों इंतजार के बाद भी राशन वितरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती थी। नई 5जी तकनीक आधारित मशीनों में तेज नेटवर्क सुविधा मिलेगी, जिससे डाटा रियल टाइम में अपडेट होगा और राशन वितरण प्रक्रिया अधिक सुचारु बनेगी। इसके अलावा नई मशीनों में बेहतर बायोमेट्रिक सिस्टम और आंखों की स्कैनिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के सभी डिपो संचालकों को नई मशीनों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मई माह का बकाया राशन भी इन्हीं नई मशीनों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed