फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   rape

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, दो पर केस

Thu, 06 Aug 2020 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
rape
पलवल। घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक नामजद सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। महिला थाना प्रभारी अंजू के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि चार अगस्त की रात को वह घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे सद्दाम नामक युवक घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता की जैसे ही आंख खुली तो सद्दाम उसे जबरन कमरे के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो सद्दाम जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। आरोप है कि सद्दाम के साथ एक अन्य युवक भी था, जिसने उसका साथ दिया। पीड़िता ने परिजनों की मदद से आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed