फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Rain brings relief from heat; smiles on farmers faces

Palwal News: बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from heat; smiles on farmers faces
सरसों की बिजाई के लिए मुफीद मानी जा रही बारिश, धान की फसल को भी मिलेगा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। कई दिनों से उमस और तेज गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बाद में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, बारिश को किसानों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जा रहा है।
बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण सरसों की बिजाई के लिए जमीन तैयार होने में मदद मिलेगी। किसानों का कहना है कि सरसों की समय पर बिजाई के लिए खेत में पर्याप्त नमी होना जरूरी है। ऐसे में यह बारिश आगामी फसल के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार कर सकती है। वहीं जिन क्षेत्रों में धान की फसल खेतों में खड़ी है, वहां भी बारिश से किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इससे खेतों में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम हो सकता है।
विज्ञापन

निचले इलाकों में जमा हुआ पानी
हालांकि, बारिश ने शहर और कस्बों की व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी। निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़कों और गलियों में पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कत हुई। दुकानों के सामने जलभराव होने से व्यापारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट
यह बारिश सरसों व गेहूं के लिए अच्छी है। जो धन पक रहा है, उसमें भी फायदा करेगी। अभी बादल छाए हुए हैं रात को भी बारिश होने की संभावना है। - डॉ. अजीत सिंह, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed