फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Protest demanding the arrest of the accused

Palwal News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Protest demanding the arrest of the accused
बिछौर थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के बाद मौत के मामले में लोगों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। बिछौर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और बाद में उसकी मौत के मामले में बुधवार को प्रदर्शन किया गया। घटना के करीब 15 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज 36 बिरादरी के लोगों ने विरोध मार्च निकालकर जिला प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया और नूंह एसडीएम को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन सौंपा।



विरोध मार्च नूंह की अनाज मंडी से शुरू होकर लघु सचिवालय तक पहुंचा। इस दौरान महिला-पुरुष, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन




प्रशासन पर कार्रवाई में देरी का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इतने गंभीर मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को पूरे मेवात क्षेत्र में और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी तैय्यब हुसैन घासेड़िया, उमर मोहम्मद पाड़ला और रमजान चौधरी ने कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज की बेटी का मामला है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।


एसडीएम कुंवर विक्रम आदित्य ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर इस मामले में तेजी से कार्य करेगा, ताकि पीड़िता को न्याय मिलने में देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed