{"_id":"5ff744888ebc3e2e5b65e5db","slug":"prayed-at-protest-place-for-taking-back-the-bill-palwal-news-noi558498447","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना स्थल पर नमाज अदा कर कानून वापसी की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना स्थल पर नमाज अदा कर कानून वापसी की मांगी दुआ
विज्ञापन

पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों का धरना 36वें दिन भी जारी है। बृहस्पतिवार को भी 11 किसानों ने भूख हड़ताल जारी रही। इस दौरान मुस्लिम किसानों ने नमाज अदा कर कानून वापसी की दुआ मांगी। वहीं पूरे दिन कविताओं और गीतों के जरिये आंदोलन में जोश भरने का काम किया जाता रहा।
केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहे धरने में तेजी आ रही है। एक तरफ जहां हजारों ट्रैक्टरों के साथ मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया, वहीं दूसरी तरफ धरने को सुचारू रूप से चलाया गया। धरने में पंजाब सहित विभिन्न राज्यों के किसानों ने भूख हड़ताल जारी रही। भूख हड़ताल करने वाले किसानों में रविदत्त सिंह, अजीत सिंह, मुखत्यार सिंह, यशवीर सिंह, मनमोहन सिंह, धर्मपाल चौहान, शंकर लाल महोवा, उमेश, सतपाल, सत्तन व केपी सिंह शामिल थे। धरने की अध्यक्षता जाजरू गांव के बाबूलाल डागर व संचालन चौहान पाल के पंच जयनारायण चौहान ने किया। इस दौरान लंगर सेवा सुचारू रूप से चलती रही। धरना स्थल पर मुस्लिम किसानों ने नमाज अदा कर कानून वापसी की दुआ मांगी। इस मौके पर स्वामी श्रद्धानंद, रतन सिंह सौरोत, महेंद्र चौहान, ऋषिपाल चौहान, राहुल तंवर, कुल्लू चौहान, रवि तेवतिया, दिनेश कुमार निरंजन, सरदार जोगा सिंह, सतनाम सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।