{"_id":"68fbc031802141b9ed0797b4","slug":"pollution-is-increasing-due-to-burning-of-garbage-palwal-news-c-24-1-gr11004-118762-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कूड़ेमें लगाई जा रही आग से बढ़ रहा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कूड़ेमें लगाई जा रही आग से बढ़ रहा प्रदूषण
Fri, 24 Oct 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में लगाई गई आग फोटो संवाद
ग्रेप-2 के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमराई
खाली प्लॉटों में जल रहे कूड़े के ढेरों से उठ रहा धुआं बना जनस्वास्थ्य के लिए खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। शहर में सफाई व्यवस्था की अव्यवस्था के चलते कूड़े के ढेरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ती गंदगी से नगर के सभी 14 वार्डों में बदबू और प्रदूषण फैल रहा है। वहीं, कुछ अज्ञात लोग इन कूड़े के ढेरों में आग लगाकर ग्रेप-2 के नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। इससे न केवल प्रदूषण बढ़ रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजकर आग पर काबू पाया, लेकिन कूड़ा उठाने की वैकल्पिक व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। इस लापरवाही के कारण शहर और आसपास की लगभग 30 हजार की आबादी को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शहर के मुख्य पावर हाउस और औद्योगिक क्षेत्र के खाली प्लॉटों के अलावा स्टेट हाईवे के नजदीक भी कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं, जिनमें आए दिन आग लगाई जा रही है। स्थिति इतनी गंभीर है कि इन इलाकों से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगाने वाले की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य स्थानों पर भी यदि ऐसी घटनाएं सामने आईं, तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
नगर पार्षद धीरज उपाध्याय ने नगर पालिका से मांग की है कि सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़े के ढेरों को तुरंत हटाया जाए। इस पर सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए एजेंसी चयन की टेंडर प्रक्रिया जारी है, जो जल्द पूरी होने के बाद सफाई कार्य शुरू कर दिया जाएगा।