{"_id":"682e1e0bb0140d5a1f0db724","slug":"police-reached-the-village-with-praise-searched-the-house-for-an-hour-palwal-news-c-25-1-mwt1002-103454-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तारीफ को गांव लेकर पहुंची पुलिस, एक घंटे तक घर की ली तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तारीफ को गांव लेकर पहुंची पुलिस, एक घंटे तक घर की ली तलाशी
विज्ञापन
जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद तारीफ को बुधवार दोपहर जांच एजेंसी और स्थानीय पुलिस की टीम भारी पुलिस बल के साथ उपमंडल के गांव कंगारका लेकर पहुंची। गांव में पुलिस की दो गाड़ियों के साथ पहुंची टीम ने घर को चारों तरफ से घेर लिया और करीब एक घंटे तक तलाशी ली। इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति या परिजन को भीतर जाने नहीं दिया गया।
आरोपी के परिजनों ने बताया कि पुलिस तारीफ को लेकर उसके घर आई। सीधे उसे उसके कमरे में ले जाया गया। जहां उसकी मौजूदगी में गहन तलाशी ली गई। इस दौरान घर के अन्य सदस्यों को कमरे से दूर कर दिया गया। तारीफ की पत्नी और बच्चे उसे देखकर रोने लगे और परिवार के अन्य लोग भी भावुक हो गए। उन्होंने तारीफ से बात करने की कई बार कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी को मिलने की अनुमति नहीं दी। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान पुलिस को सिर्फ पासपोर्ट की छाया प्रति और कुछ दस्तावेज ही हाथ लगे हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। परिजनों का कहना है कि तारीफ का मूल पासपोर्ट चार महीने पहले ही पाक दूतावास में जमा करवा दिया गया था, जो अब तक वहीं है। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां हर एंगल से पड़ताल कर रही हैं। आरोपी रिमांड पर है और यह कार्रवाई जांच प्रक्रिया का हिस्सा है। आरोपी को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिसमें से अभी पांच दिन शेष हैं। इस दौरान उसे अन्य स्थानों पर भी ले जाया जाएगा और सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि तारीफ के पाक खुफिया एजेंसी से किस प्रकार के संपर्क थे। क्या किसी अन्य स्थानीय व्यक्ति की भी इसमें कोई भूमिका रही है। तकनीकी जांच के साथ-साथ उसके मोबाइल, कॉल डिटेल्स, सोशल मीडिया गतिविधियों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है। गांव कंगारका में पुलिस की भारी मौजूदगी और घर की तलाशी के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई। ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ ग्रामीणों ने तारीफ के पाक से संपर्क को लेकर हैरानी जताई है, जबकि कुछ लोग अब भी उसके निर्दोष होने की बात कह रहे हैं।ta