फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   poeple has protest about cleaning

शहर में खराब सफाई व्यवस्था से नाराज लोगों ने निकाला जुलूस

Fri, 31 May 2019 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
poeple has protest about cleaning
होडल में खराब सफाई व्यवस्था से नाराज लोग जुलूस निकाल रोष प्रकट करते - फोटो : Palwal
होडल। शहर की खराब सफाई व्यवस्था व जाम पड़ी नालियों से परेशान औरा नाराज लोगों ने शुक्रवार को जुुलूस निकाला । नगर परिषद के खिलाफ रोष व्यक्त करे हुए लोगों ने जल्द से जल्द सफाई कराने की मांग की है। इसके बाद सभी ने एसडीएम की गैर मौजूदगी में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बीते कई महीनों से शहर में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं तथा नालियां व सीवर जाम हैं। इस कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। समस्याओं की शिकायत करने के लिए लोग जब भी अधिकारियाें से मिलने के लिए जाते हैं तो वह मिलते नहीं हैं। अगर मिलते भी हैं तो कोई सुनवाई नहीं करते हैं। इस कारण शहर में महामारी फैलने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

डॉ. नवीन रोहिल्ला के नेतृत्व में लोग बाल्मीकि बस्ती से राजीव गांधी चौक, जगजीवनराम चौक, चरन सिंह चौक व बस स्टैंड होते हुए लघु सचिवालय पर जुलूस के रूप में पहुंचे। लोगों ने प्रशासन व नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों ने अपने हाथों में %बीमारियों को भगाना है, शहर को स्वच्छ बनाना है और सोए प्रशासन को जगाना है % जैसे स्लोगन लिखे। इस दौरान डॉ. नवीन रोहिल्ला ने बताया कि पूरा शहर गंदगी का ढेर बना हुआ है। नालियां जाम हैं तथा पानी सड़कों पर बह रहा है। वहीं ज्ञापन में कहा कि शहर को साफ और स्वच्छ बनाया जाए तथा कूड़े के ढेरों को उठवाया जाए। नालियों और सीवरों की नियमित सफाई कराई जाए तथा जगह-जगह कूड़ेदान रखवाए जाएं। इस अवसर पर सतवीर पार्षद, रामगोपाल बाल्मीकि, शीलादेवी वशिष्ठ, सुमनबाला, बृजेश, पूनम, संतोष, कविता, मीरादेवी, पूजा गौतम, मौना, लालबती, विस्सो समेत अन्य मौजूद रहे।

 खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए - फोटो : Palwal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed