फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Plots allotted to 1678 people

Palwal News: 1678 लोगों को प्लाॅट आवंटित किए

Thu, 27 Jun 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 27 Jun 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Plots allotted to 1678 people
- गरीबों ने एक लाख रुपये में 30 गज का प्लाट देने को बताया अनुचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर खेल स्टेडियम में सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत शहरी अंत्योदय परिवारों को दिए जाने वाले 30-30 वर्ग गज के प्लाट आवंटन कार्यक्रम के दौरान भीषण गर्मी में पसीनों से तर महिलाओं न अपनी व्यथा अमर उजाला को बताई। प्लाट आवंटन के लिए निकाले जाने वाले ड्रा को देखने पहुंची भीड़ सरकार की नीति से ज्यादा खुश नजर नहीं आई।

प्लाटों के आवंटन के लिए निकाले गए ड्रा के दौरान हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा थे। विशिष्ठ अतिथि पलवल के विधायक दीपक मंगला, होडल के विधायक जगदीश नायर तथा जिला भाजपा अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया थे। मूलचंद शर्मा ने इस दौरान 1678 लोगों के लिए प्लाटों के ड्रा निकालने के बाद कुछ प्लाट धारकों को प्रमाण पत्र भी सौंपे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार गरीबों की हितैषी है। गरीबों को छत देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 30530 वर्ग गज के प्लाट देने का निर्णय लिया है। उसी के तहत आज पलवल जिले के 1678 लोगों को ये प्लाट आवंटित किए गए हैं। उसके लिए ड्रा निकाल दिया गया है। सरकार हर वर्ग का हित देख रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी तीसरी बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में बापू-बेटा भूपेंद्र और दीपेद्र हुड्डा का बिस्तर बंध जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed