फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Pillars standing in the middle of the road

Palwal News: सड़क के बीच खंभों का पहरा, हादसों का खतरा गहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pillars standing in the middle of the road
ग्रामीणों का आरोप- शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, रास्ता संकरा होने से जाम की भी समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर के फिरनी मार्ग के बीचोंबीच खड़े बिजली के खंभे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सड़क के बीच में खंभे होने के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आमने-सामने से वाहन आने पर निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते खंभों को नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने अब तक समस्या का समाधान नहीं किया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, फिरनी मार्ग शहर के आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यह रास्ता अंबेडकर पार्क से जमालगढ़ रोड पर जाता है। प्रतिदिन दोपहिया, चार पहिया और अन्य वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के बीचोंबीच खड़े बिजली के खंभे यातायात में बाधा बन रहे हैं। वाहन चालकों को खंभों से बचकर निकलना पड़ता है। विशेषकर जब दोनों ओर से वाहन एक साथ आ जाते हैं तो रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शमशाद, नदीम, इरशाद, रत्ती, सलीम आदि का कहना है कि सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभों के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने पर वाहन चालकों को खंभे दिखाई देने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में अचानक संतुलन बिगड़ने या वाहन खंभे से टकराने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिजली के खंभों को हटाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि फिरनी मार्ग के बीचोंबीच खड़े बिजली के खंभों को जल्द हटाकर सड़क के किनारे शिफ्ट किया जाए, ताकि रास्ता खुला हो सके और यातायात सुचारु रूप से चल सके।

कोट
मामला संज्ञान में नहीं है। कुछ दिनों पहले ही पुन्हाना का कार्यभार संभाला है। लोगों की ओर से अगर कोई शिकायत मिलती है तो मौके का मुआयना कर समस्या के समाधान की कोशिश की जाएगी। - विकास मेहरा, एसडीओ, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article