फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Evil blazed within the effigy of Ravana.

Palwal News: रावण के पुतले में धधकी बुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Evil blazed within the effigy of Ravana.
शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, बच्चों से लेकर बड़ों में दिखा उत्साह
विज्ञापन

पलवल में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम वहीं होडल में हरेंद्र सिंह रहे मुख्यातिथि

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। शहर में श्री सनातन धर्म सभा एवं दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। वहीं, होडल के जाट हाई स्कूल में दशहरा कमेटी द्वारा दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के नेता सुभाष चंद्र स्टेडियम में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता पंचवटी मंदिर के महंत कांतादास महाराज ने की।

शहर में अलग-अलग स्थानों से आकर्षक झांकियां निकाली गईं। नई कॉलोनी स्थित पंजाबी धर्मशाला से शुरू हुई शोभायात्रा हाउसिंग बोर्ड, कमेटी चौक और मीनार गेट होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंची। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, शिव-पार्वती सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। रास्ते में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। झांकियों को देखने के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में भगवान राम और रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद भगवान राम और लक्ष्मण ने तीर चलाकर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। पुतलों के जलते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। दशहरे के अवसर पर घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई और लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

77 साल से समिति कर रही आयोजन

श्री सनातन धर्म सभा एवं दशहरा कमेटी के प्रधान सुशील कथूरिया ने बताया कि समिति की ओर से पिछले 77 वर्षों से दशहरा पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 78वां कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना और नई पीढ़ी को अच्छाई की बुराई पर जीत का संदेश देना है।
आतिशबाजी ने मोहा मन

रावण दहन से पहले कार्यक्रम में लंका दहन की रस्म निभाई गई। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी भी की गई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

दशहरा पर्व को लेकर जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रमुख स्थानों पर नाके लगाए गए और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला उपायुक्त की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed