फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   people facing power cut problem

मौसम का मिजाज बदलने के साथ बढ़े बिजली के कट

Wed, 06 Apr 2016 10:40 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 06 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
people facing power cut problem
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला

मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही उप मंडल में बिजली की दिक्कत शुरू हो गई है। बिजली के अघोषित कटों के कारण क्षेत्रवासियों को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि बिजली की मुख्य लाइन पर अधिक लोड बिजली कटौती का मुख्य कारण है।

कई घंटो के अघोषित बिजली कटों के कारण लोगों के बिजली संबंधित कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव छात्रों की पढ़ाई व पेयजल आपूर्ति पर पड़ रहा है।  लोगों की परेशानी है कि अभी गर्मियों की शुरुआत में ही जब बिजली कटौती यह हाल है तो आने वाले दिनों में कैसे गुजारा करेंगे।
विज्ञापन


शाम होते ही बिजली का लुका छुपी का खेल शुरू हो जाता है। घरों में ठप पडे़ इंवर्टरों के कारण लोगों को छतों पर रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन छतों पर मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।  होडल उप मंडल के लिए मिलने वाली बिजली का आधा हिस्सा पुन्हाना फीडर में पहुंचाया जाना भी बिजली कटौती का दूसरा कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दियों के मौसम में पुन्हाना फीडर के लिए बिजली आपूर्ति से उप मंडल में खास फर्क नहीं पड़ता था लेकिन अब गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बिजली मांग भी दोगुनी होने के कारण समस्या विकराल रूप धारण करने लगी है।


उप मंडल के लोगों द्वारा पुन्हाना फीडर के लिए बिजली आपूर्ति का  मामला कई बार उठाया जा चुका है लेकिन राजनैतिक उपेक्षा के कारण दबा दिया जाता है। जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को बिजली के लबे कटों के रूप में झेलना पड़ रहा है।
 

                

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed