{"_id":"570542244f1c1b2d5cc8123e","slug":"people-facing-power-cut-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाज बदलने के साथ बढ़े बिजली के कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाज बदलने के साथ बढ़े बिजली के कट
palwal
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही उप मंडल में बिजली की दिक्कत शुरू हो गई है। बिजली के अघोषित कटों के कारण क्षेत्रवासियों को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि बिजली की मुख्य लाइन पर अधिक लोड बिजली कटौती का मुख्य कारण है।
कई घंटो के अघोषित बिजली कटों के कारण लोगों के बिजली संबंधित कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव छात्रों की पढ़ाई व पेयजल आपूर्ति पर पड़ रहा है। लोगों की परेशानी है कि अभी गर्मियों की शुरुआत में ही जब बिजली कटौती यह हाल है तो आने वाले दिनों में कैसे गुजारा करेंगे।
विज्ञापन
शाम होते ही बिजली का लुका छुपी का खेल शुरू हो जाता है। घरों में ठप पडे़ इंवर्टरों के कारण लोगों को छतों पर रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन छतों पर मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। होडल उप मंडल के लिए मिलने वाली बिजली का आधा हिस्सा पुन्हाना फीडर में पहुंचाया जाना भी बिजली कटौती का दूसरा कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
सर्दियों के मौसम में पुन्हाना फीडर के लिए बिजली आपूर्ति से उप मंडल में खास फर्क नहीं पड़ता था लेकिन अब गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बिजली मांग भी दोगुनी होने के कारण समस्या विकराल रूप धारण करने लगी है।
उप मंडल के लोगों द्वारा पुन्हाना फीडर के लिए बिजली आपूर्ति का मामला कई बार उठाया जा चुका है लेकिन राजनैतिक उपेक्षा के कारण दबा दिया जाता है। जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को बिजली के लबे कटों के रूप में झेलना पड़ रहा है।