{"_id":"60d0adeb8ebc3ecbfc69fa75","slug":"people-did-yoga-at-50-places-in-the-district-palwal-news-noi5889041178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 50 स्थानों पर लोगों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 50 स्थानों पर लोगों ने किया योग
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में योग करते विधायक दीपक मंगला।
- फोटो : Palwal
पलवल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित 50 स्थानों पर आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रेमियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भाषण का सीधा प्रसारण देखा। मुख्य अतिथि विधायक दीपक मंगला ने लोगों के साथ योग किया। वहीं, कुछ युवाओं ने जिला प्रशासन पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग न करने देने का आरोप लगाया। इस कारण उन्हें टोली बनाकर स्टेडियम के दूसरे छोर पर स्वयं योग करना पड़ा। योगाचार्य डॉ. रामजीत ने स्वस्तिकासन, गोमुखासन, गोरक्षासन, अर्द्धमत्स्येन्द्रासन, योग मुद्रासन, सर्वांगासन और प्राणायाम आदि आसन कराए।
विधायक दीपक मंगला ने कहा कि सभी लोग अपने जीवन में योग को अपनाएं और नियमित योग कर स्वयं को निरोग रखें। योग हमारी प्राचीन धरोहर है। योग के माध्यम से असाध्य रोगों को दूर किया जा सकता है। कोविड-19 के दौरान योग का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया गया। योग से न केवल शरीर अपितु मन भी स्वस्थ रहता है। योगाभ्यास से अवसाद, चिंता आदि बीमारियां दूर रहती हैं।
-------
इन स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन
जिले में गांव यादुपुर, अतरचटा, चांदपुर, छज्जूनगर, धतीर, जोधपुर, किशोरपुर, लालपुर कदीम, राखौता, रहराना, सिहोल, टहरकी, आमरू, भुर्जा, देवली, कलवाका, छपरौला, ककड़ीपुर, नंगला भीकू, सिकंदरपुर, जनाचौली, खेड़लीजीता, घर्रोट स्थित व्यायामशालाओं तथा पलवल, हथीन, होडल, हसनपुर, अलावलपुर, रसूलपुर, पृथला, बड़ौली, बामनीखेड़ा, औरंगाबाद, बंचारी, भिड़ुकी, बहीन, मानपुर, उटावड़, रूपड़ाका, मलाई, अमरपुर, कुशक, सौंध, कोट, दुधौला, खांबी, बघौला, पिंगोड़, मंडकौला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों एवं गांव दुर्गापुर के राजकीय उच्च विद्यालय में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, नगराधीश अंकिता अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, डीआईओ डी पी कुलश्रेष्ठ, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरीमसी, डॉ. हमीदुल्ला, डॉ. प्रवीण गोयल, डॉ. मोहम्मद इरफान, डॉ. प्रवेश, डॉ. कुलदीप, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थलों पर फर्स्ट एड पोस्ट स्थापित किया
जिला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा पलवल उपमंडल, होडल, ब्लॉक हसनपुर एवं पृथला में योग दिवस कार्यक्रम स्थलों पर फर्स्ट एड पोस्ट स्थापित किए, ताकि हादसा होने पर पीड़ित को तुरंत मदद मिल सके। इन सभी स्थलों पर सोसाइटी द्वारा मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराए गए। इस दौरान 110 स्वयं सेवकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। फर्स्ट एड पोस्ट पर मुख्य रूप से रेडक्रास के प्रशिक्षक महेश, अंजलि भयाना, नीतू सिंह, विनोद जिंदल, जयश्री जिंदल, नितिन अत्तरी, जतिन शर्मा, सतबीर सिंह, शारदा पाराशर, प्रवीन ग्रोवर मौजूद रहे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम से दूर रहकर किया योग
नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम से थोड़ी दूर पर ही कुछ लोग अलग टोलियां बनाकर योग करते नजर आए। इन लोगों ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा न लेकर योग किया। लोगों का कहना था कि प्रशासन द्वारा उन्हें जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग करने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसलिए उन्होंने अलग जगह पर योग किया।
--------
जिस तरह देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है। इसी तरह लोग रोजाना सुबह उठकर योग करें। योग करने से इंसान स्वस्थ रहता है।
- दीपक मंगला, विधायक पलवल
--------
योग करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। हर व्यक्ति को रोजाना योग करना चाहिए। इसे जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। योग आज के समय में बेहद जरूरी है।
- अमित कुमार, सीईओ जिला परिषद पलवल
------
प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में योग को हिस्सा बनाना चाहिए। इस तनाव भरी जिंदगी में योग करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं।
- अंकिता अधिकारी, नगराधीश, पलवल
-------
प्रतिदिन घर पर योग करता हूं। जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग करने पहुंचा तो मुझे कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया। मुझे बुरा लगा, लेकिन सरकारी कार्यक्रम में रोका जा सकता है पर योग करने से नहीं। इसलिए स्टेडियम के दूसरे हिस्से में स्वयं टोली बनाकर योग किया।
- उज्ज्वल, पलवल
-------
जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग करने पहुंची तो मुझे यह कहकर मना कर दिया गया कि लोग पूरे हो चुके हैं। अब वे हिस्सा नहीं ले सकते। यह गलत था। प्रशासन ने कार्यक्रम में जाने से रोका, लेकिन हमारे मन को नहीं रोक सकते। हमने अलग टोली बनाकर योग किया।
-उन्नति, पलवल