फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   People celebrate Gowardhan festival in Palwal

गोवर्धन पर्व पर वितरित किया गया अन्नकूट का प्रसाद

Mon, 28 Oct 2019 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
People celebrate Gowardhan festival in Palwal
पलवल। गोवर्धन पर्व के मौके पर सोमवार को शहर में जगह जगह अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। स्वर्णकार सभा पलवल द्वारा माल गोदाम रोड पर स्थित सुनारों की बगीची में अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वर्णकार सभा पलवल के प्रधान दर्पण वर्मा ने बताया कि गोवर्धन के दिन अन्नकूट का प्रसाद बनाया जाता है। इस प्रसाद में बाजरा, सब्जियों को मिलाकर कढ़ी तैयार की जाती है। यह प्रसाद उत्तम होता है। उन्होंने बताया कि अन्नकूट का प्रसाद बांटना पुण्य का कार्य है। स्वर्णकार सभा हर वर्ष प्रसाद वितरण का कार्य करती है। ऐसा करने से समाज में भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर जुगल किशोर वर्मा ने बताया पलवल ब्रिज का क्षेत्र है। इसके साथ ही एक ऐतिहासिक शहर भी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर इंद्र के गुरूर को चूर-चूर किया था। तभी से गोवर्धन पर्व के अवसर पर अन्नकूट का प्रसाद् बनाया जाता है। स्वर्णकार सभा के सभी सदस्य मिलकर प्रसाद बनाते है और लोगों को वितरण करते है। ऐसा करने से समाज में भाईचारा व प्रेम बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed