{"_id":"678feb6fcf9428e27b06e5f4","slug":"patwari-and-phone-both-out-of-contact-patwar-house-closed-in-palwal-palwal-news-c-24-1-pal1003-111413-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पटवारी और फोन दोनों आउट ऑफ संपर्क, पलवल में पटवार घर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पटवारी और फोन दोनों आउट ऑफ संपर्क, पलवल में पटवार घर बंद
विज्ञापन
कहीं नहीं मिले पटवारी तो कहीं विरोध में नहीं कर रहे दूसरे सर्किल का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। भैया मैं यहां दो दिन से चक्कर काट रहा हूं, मुझे जमीन का राजस्व रिकॉर्ड चढ़वाना है, लेकिन हमारे सर्किल का न तो पटवारी मिल रहा है और न ही उसका फोन मिल रहा है। पटवार घर पर भी ताला लगा हुआ है। यह कहना था सुलतापुर से आए समर सिंह का। समर सिंह के अलावा और ऐसे काफी लोग थे, जो पटवारियों के कार्यालय में अपने काम के लिए खड़े थे, लेकिन पटवारी मौजूद नहीं थे और जो वहां मौजूद थे, वे काम नहीं कर रहे थे। पटवारियों ने कहा, वे केवल अपने ही सर्किल का काम करेंगे, जहां उनकी ड्यूटी है।
पटवारियों का कहना था कि उन्होंने अन्य सर्किलों का अतिरिक्त चार्ज छोड़ दिया है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। भ्रष्टाचार की सूची जारी होने के बाद पटवारियों द्वारा सरकार के खिलाफ शुरू किया गया आंदोलन अब आम लोगों पर भारी पड़ रहा है। सूची जारी होने के बाद पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर अपने एक ही सर्किल पर काम करना शुरू कर दिया है। इस कारण अन्य सर्किल के लोगोंं को जमीनों की फर्द तथा अन्य कागजात निकलवाने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। क्योंकि पलवल जिले में 77 पटवारियों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन कार्यरत केवल 38 पटवारी है।
-- -- -- --
समय: सुबह 11 बजे
स्थान: पलवल पटवार घर
पलवल पटवार घर पर ताला लगा हुआ था। वहां पटवारी मौजूद नहीं था। जिस कारण वहां आए लोग परेशान घूम रहे थे। लोग फोन मिला रहे थे, लेकिन पटवारी का फोन बंद था। उनके बारे में बताने वाला भी कोई नहीं था।
विज्ञापन
-- -- --
समय: 11:10
स्थान: पटवार घर असावटी
असावटी पटवार घर के बाहर तथा अंदर कार्यालय में लोग अपने कार्य कराने के लिए शोर मचा रहे थे, लेकिन पटवारी सुन नहीं रहा था। पटवारी भोलड़ा सर्किल का काम कर रहा था। उसका कहना था कि मेरे पास असल चार्ज भोलड़ा का है। मैं दूसरे सर्किल का काम नहीं करूंगा।
-- -- --
समय: सुबह 11:15 बजे
स्थान: रसूलपुर पटवार घर
रसूलपुर पटवार घर पर भी पटवारी मौजूद था, लेकिन वह केवल उसी गांव का कार्य कर रहा था, जिसका चार्ज उसके पास है। अतिरिक्त चार्ज वाले गांवों का काम नहीं कर रहा था। इस कारण लोग परेशान थे।
-- -- -
मैं असावटी से आया हूं, लेकिन पटवारी कार्यालय में ताला लगा है। मुझे जमीन की नकल लेनी है। कई दिनों से चक्कर काट रहा हूं। पटवारी का फोन भी बंद है। -श्यामलाल असावटी
-- -- -
मैं सुलतापुर से आया हूं। मुझे जमीन का इंतकाल चढ़वाना है, लेकिन पटवारी नहीं है। फोन भी नहीं उठा रहा है। बड़ी दिक्कत है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। -समर सिंह, सुलतापुर
-- -- --
मैं हसापुर से आया हूं। मुझे जमीन के कागजात निकलवाने है। सुबह से बैठे हैं, लेकिन काम नहीं हो रहा है। पटवारी गायब है। पटवारी का नंबर भी कोई नहीं दे रहा है। लोग परेशान घूम रहे हैं। -रणवीर सिंह, हसापुर
-- -- -- -
पटवारी को एक रिपोर्ट डीसी कोर्ट में भेजनी है, लेकिन पटवारी ने रिपोर्ट नहीं भेजी है। अब भ्रष्टाचार की सूची आने के बाद पटवारी और तंग कर रहे हैं। इस तरफ सरकार ध्यान दें। -चंद्र सिंह भरत कालोनी
-- -- --
मेरे पास रसूलपुर सर्किल का चार्ज है। अन्य अतिरिक्त चार्ज मैने छोड़ दिए हैं। रसूलपुर के अलावा किसी भी सर्कल का काम नहीं करूंगा। फिलहाल हम विरोध काली पट्टी बांधकर कर रहे हैं
-नानक पटवारी
-- -- -
लोगों को पटवारियों से संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। इस बारे में तहसीलदार को आदेश दे दिए गए हैं तथा जल्द ही इस तरफ की समस्या दूर की जाएगी। -डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, जिला उपायुक्त